फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 16 Jun 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए गृह मंत्रालय ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 15 सितंबर है। नामांकन या अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.award.gov.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अनन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन


बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों व जनजातियों, दिव्यांग व समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान के लिए मिलकर प्रयास किए जाए, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं। डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट www.mha.gov.in और पद्म पुरस्कार पोर्टल www.padmaaward.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें