फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: योगिनी एकादशी आज, ब्राह्मणों को भोजन कराने से दूर होगी दरिद्रता, रुकावटें

Sat, 21 Jun 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- ज्योतिषाचार्य आचार्य मनमोहन मिश्रा। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देने से दरिद्रता दूर होती है। व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आचार्य मनमोहन मिश्रा ने बताया कि आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून को सुबह 7:18 बजे प्रारंभ होकर 22 जून सुबह 4:27 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून शनिवार को रखा जाएगा। एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु जीवन के सभी कष्ट दूर करते हैं। ब्राह्मणों को भोजन कराने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
आमतौर पर हर माह शुक्ल पक्ष व कृष्ण पक्ष में दो एकादशी तिथियां आती हैं। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इसे तीनों लोकों में सबसे प्रमुख एकादशी माना गया है। इस बार योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा सुबह 5:24 बजे शुरू होकर सुबह 7:18 बजे तक रहेगी। सनातन धर्म में भद्रा काल के दौरान पूजा-अर्चना करना मान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगिनी एकादशी यह रहेगा शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:04 से 4:44 बजे
शुभ मुहूर्त : सुबह 7:21 से 7:41 बजे
विजय मुहूर्त : दोपहर 2:43 से 3:39 बजे
गोधूलि मुहूर्त : शाम 7:21 से 7:41 बजे
निशिता मुहूर्त : रात 12:03 से 12:43 बजे
व्रत पारण का शुभ समय : 22 जून को दोपहर 1:47 से शाम 4:35 बजे
पूजा-अर्चना में इन मंत्रों का करें उच्चारण
विष्णु गायत्री मंत्र :
ऊॅं श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।
विष्णु मंगल मंत्र :
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें