सोनीपत। मिशन फिट सोनीपत के तहत लक्ष्य स्वस्थ सोनीपत समिति की ओर से मॉडल टाउन स्थित लेडीज पार्क में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कक्षा आयोजित की गई। पतंजलि योगपीठ के आजीवन सदस्य लक्ष्मीनारायण ने कहा कि योग वरिष्ठजनों का सच्चा मित्र है, जो जोड़ों के दर्द, शरीर की जकड़न और कम होती गतिशीलता जैसी समस्याओं में राहत देता है। नियमित योगाभ्यास से संतुलन बेहतर होता है, मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और गिरने का खतरा कम होता है। उपप्रधान सतवीर सिंह ने विभिन्न योगासन, घुटनों के व्यायाम, गर्दन की स्ट्रेचिंग तथा भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर मास्टर धर्मपाल, रणसिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, हवासिंह, अमरजीत सिंह, भारत, भावना, निर्मला, सुशीला, सीमा भी उपस्थित रहे।