फोटो 29: सोनीपत के गन्नौर में लगे शिविर के दौरान योगाभ्यास करती महिलाएं। स्रोत: योग शिक्षिका
गन्नौर। शहर में वीरवार को महिलाओं के लिए निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिक्षिका मंजू पहल ने प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार के सही तरीकों के अभ्यास कराए। मंजू पहल ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि योग अभ्यास पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है। तनाव कम होकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस दौरान पिंकी त्यागी, पूनम, बबली, शारदा, रितू, कांता भी मौजूद रहीं।