फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कल गले में डाला कांग्रेस का पटका, आज भाजपा के साथ वीडियो वायरल

Fri, 04 Oct 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :62: सोनीपत में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार भाजपा के संजय ठेकेदार के साथ गले में पटक
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजय ठेकेदार आखिर किसके साथ हैं। एक दिन पहले कांग्रेस की तरफ से फोटो जारी कर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही गई थी तो दूसरे दिन संजय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में संजय भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता होने का दावा कर रहे है।
विज्ञापन

कांग्रेस की तरफ से बुधवार को फोटो भेजने के साथ दावा किया गया था कि भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजय ठेकेदार कांग्रेस में शामिल हो गए है। अभी इसे लेकर लोगों में चर्चा की थी वीरवार सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ संजय ठेकेदार का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वह बोल रहे हैं कि वह एक साथी के साथ गए थे। उन्हें नहीं पता था कि वह कांग्रेस में शामिल हो रहा है। वहां उन्हें भी किसी कारणवश पटका पहना दिया गया। वह बोल रहे हैं कि वह भाजपा के सिपाही है। वह निखिल मदान की मदद करेंगे। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं।

फोटो :62: सोनीपत में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार भाजपा के संजय ठेकेदार के साथ गले में पटक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें