फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गैस लाइटर बनाने की फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

Fri, 04 Oct 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रतनगढ़ के पास वीरवार दोपहर बाद गैस लाइटर बनाने की फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्टरी पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। शुरुआत में फैक्टरी के अंदर दो महिला मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई थी। बाद में दमकल विभाग ने इससे इंकार कर दिया। आग से आसमान में धुएं का गुबार छा गया था।
विज्ञापन

गांव रतनगढ़ के पास गैस लाइटर बनाने वाले फैक्टरी में वीरवार दोपहर बाद सवा तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां पहुंची। टीम ने शाम साढ़े 7 बजे तक आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी की टीन की छत गिर गई। लोहे की टीन ज्यादा गर्म होकर पिघल गई। वहीं, बुलडोजर की मदद से दीवार व टीन हटाकर आग पर काबू पाया गया है।
फैक्टरी में आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नीलम ने बताया कि उनकी बेटी व ननद रतनगढ़ के पास लाइटर बनाने की फैक्टरी में काम करती हैं। गांव में उन्होंने फैक्टरी से धुआं उठता दिखाई दिया तो वह फैक्टरी की तरफ दौड़ पड़ी। करीब 2 घंटे से वह अपनी बेटी व ननद की तलाश कर रही है, लेकिन वह नहीं मिली। दमकल विभाग ने बताया कि अंदर कोई कर्मी नहीं था। सभी श्रमिक आग लगते ही बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन

आसमान में छा गया था धुएं का गुबार
फैक्टरी में लगी आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ गया था। लोग आसमान में दिख रहे धुएं के चलते कंपनी की तरफ दौड़ पड़े। वहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा तो पुलिस ने उन्हें हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी में आग लगने के दौरान कोई भी कर्मचारी अंदर नहीं मिला। सभी कर्मचारी पहले ही बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन

विनाेद ढुल, उप दमकल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें