फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जोहड़ में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। सेहलंग में शुक्रवार को खिमज धाम पहाड़ी के पास जोहड़ में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रितिक पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह 9वीं में पढ़ता था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर को सरकारी अस्पताल कनीना ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक के ताऊ गौरीशंकर ने बताया कि रितिक शुक्रवार को खिमज धाम पहाड़ी के पास जोहड़ की ओर घूमने गया था। जोहड़ के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तैरना जानने वाले बच्चों ने रितिक को पानी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

मृतक के ताऊ गौरीशंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर पूरी तरह तसल्ली कर ली है। उनके अनुसार रितिक की मौत जोहड़ के किनारे पैर फिसलने से पानी में डूबने के कारण हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें