फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुंडली, जांटी कलां और दहिसरा में होगी यमुना के पानी की आपूर्ति

Wed, 20 Sep 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39. नगर पालिका कार्यालय में प्रस्तावित सीवर और पेयजल प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों संग समीक
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली, जांटी कलां व दहिसरा में रहने वाले लोगों को यमुना के पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र सरकार के अमृत-2 प्रोजेक्ट के तहत दहिसरा के पास यमुना क्षेत्र में 18 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। यही नहीं कुंडली नगरपालिका में सीवरलाइन बिछाई जाएगी। पानी की निकासी के लिए एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी आपूर्ति को लेकर 49 करोड़ व सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 47 करोड़ रुपये के एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजे हैं।
विज्ञापन

राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कुंडली स्थित नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कुंडली में प्रस्तावित सीवर और पेयजल के प्रोजेक्ट को लेकर समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों प्रोजेक्टों की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। अगर कोई बाधा आती है तो उनके संज्ञान में लाया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता वीरेंद्र जैन ने बताया कि यमुना क्षेत्र में 18 ट्यूबवेल लगाकर नगरपालिका कुंडली, दहिसरा व जांटी कलां के लोगों की प्यास बुझाई जाएगी। इसको लेकर पांच बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। कुंडली में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के पास, सरकारी स्कूल, विभाग की जमीन पर और दहिसरा व जांटी कलां में एक-एक बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
कुंडली में दूषित पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नगरपालिका का क्षेत्र नीचा होने के चलते जलभराव की समस्या रहती है। यहां पर दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने और दूषित पानी को शोधित करने के लिए 7.5 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने की योजना है। इसके लिए 49 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। पानी की निकासी के लिए पांच जगहों पर डिस्पोजल पंप बनाए जाएंगे। इनमें प्याऊ मनियारी रोड पर दो, नवल अस्पताल के पास एक, लांडा कॉलोनी के पास एक और टीकाराम संस्था के पास डिस्पोजल पंप बनाए जाएंगे। इस पर विधायक ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि दोनों प्रोजेक्टों को जल्द सिरे चढ़ाया जाए। इस दौरान नगर पालिका की चेयरपर्सन शिमला देवी, वाइस चेयरमैन अशोक भारद्वाज, सचिव पवित्र गुलिया, जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता वीरेंद्र जैन, कनिष्ठ अभियंता सुनील तोमर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो 39. नगर पालिका कार्यालय में प्रस्तावित सीवर और पेयजल प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों संग समीक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें