गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर फ्लाइओवर के निकट हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना बड़ी में शिकायत दी।
पानीपत जिले के समालखा स्थित राजीव काॅलोनी निवासी धर्मबीर ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा रौनक गुरुग्राम में नौकरी करता था। 18 सितंबर को वह नौकरी करने के बाद घर लौट रहा था। रात में उसके मोबाइल से एक व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि उनके बेटा गन्नौर फ्लाइओवर के पास हादसे का शिकार हो गया है। उसे गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जा रहे हैं। सूचना के बाद जब वह अस्पताल पहुंचा तो पता कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद