फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिले के पहलवानों ने स्वर्ण सहित तीन पदक जीते

Sun, 29 Sep 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर पार्टी में हरियाणवी गाने पर नृत्
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं के तीन पहलवानों ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित सैन्य खेल संस्थान (एएसआई) में आयोजित अंतर सर्विसेज खेलों की कुश्ती स्पर्धा में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें अंकित गुलिया, नीरज छिक्कारा व प्रवीण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। तीनों पहलवान गांव स्थित जुआं अखाड़ा में अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक पहलवान संजीत ने बताया कि प्रतियोगिता में पहलवानों ने भारतीय सेना व भारतीय नौसेना की तरफ से खेलते हुए पदक जीते। उन्होंने बताया कि पहलवान अंकित गुलिया ने भारतीय सेना की तरफ से खेलते हुए 72 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि अंकित ने इससे पहले साल 2023 में इजिप्ट में हुई दूसरी विश्व रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। साल 2022 में राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2024 में हुई एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभागिता की थी। वहीं 67 किलो भार वर्ग में नीरज छिक्कारा ने भारतीय नौसेना की तरफ से खेलते हुए रजत पदक जीता। नीरज ने इससे पहले भी साल 2022 में जापान के हिरोशिमा में हुई रैंकिंग विश्व सीनियर प्रतियोगिता में रजत, सीनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। साल 2023 में सीनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। पहलवान संजीत ने बताया कि प्रवीन ने भारतीय सेना की तरफ से खेलते हुए कांस्य पदक जीता। पहलवानों के पदक जीतने पर नेवी चीफ प्रशिक्षक कुलदीप सिंह, प्रशिक्षक बलवंत छिक्कारा, भारतीय रेलवे के प्रशिक्षक राजबीर छिक्कारा, डालमिया, नेवी प्रशिक्षक सुरेंद्र, सुनील करेवड़ी, वीरेंद्र छिक्कारा व सरपंच विनोद ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें