फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक की महिला पहलवानों का दबदबा, हिसार और सोनीपत के पहलवान भी जीते

विज्ञापन
राज्यस्तरीय सीनियर फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाती महिला पहलवान। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। दीनबंधु छोटूराम कुश्ती अकादमी में शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें प्रदेशभर से करीब 300 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन पुरुषों की 57, 65, 74, 86 व 97 किग्रा. भार वर्ग और महिलाओं की 53, 57, 62, 68 व 76 किग्रा. भार वर्ग की कुश्ती कराई गई।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राजकुमार हुड्डा ने कराई। महिला वर्ग में 53 किलो में हिसार की अंकुश प्रथम, सोनीपत की संगीता द्वितीय और भिवानी की पिंकी तीसरे स्थान पर रही। 57 किलो में रोहतक की मानसी प्रथम व हिसार की दीपशिखा दूसरे स्थान पर रही। 62 किलो में रोहतक की मानसी प्रथम, हिसार की पूजा द्वितीय व जींद की अंजू तीसरे स्थान पर रही।
68 किलो में रोहतक की शैफाली प्रथम, चरखी दादरी की प्रियंका द्वितीय और हिसार की रवीता तीसरे स्थान पर रही। वहीं 76 किलो में हिसार की पूजा प्रथम, सोनीपत की सुदेश द्वितीय और सोनीपत की हन्नी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों में 57 किलो में सोनीपत के शुभम प्रथम, हरियाणा कुश्ती संघ का अमन द्वितीय व भिवानी का राहुल तीसरे स्थान पर रहा। 65 किलो में रोहतक के रोहित प्रथम, झज्जर के अजय ने दूसरा और भिवानी के जयप्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 74 किलो में हिसार के पहलवान विजय ने प्रथम व रोहतक के राहुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 86 किलो में जींद के रोबिन सिंह प्रथम, झज्जर के शेखर ने द्वितीय व झज्जर के ही विनित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 96 किलो में रोहतक के दीपक प्रथम, झज्जर का सुमित गुलिया द्वितीय और रविंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

--
आज इन भार वर्ग में होगा मुकाबला
राज्य स्तरीय सीनियर फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को महिलाओं के 50, 55, 59, 65 व 72 किलो भार वर्ग और पुरुषों के 61, 70, 79, 92 व 125 किग्रा भार वर्ग में कुश्ती कराई जाएगी। भारत केसरी जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, पहलवान रणबीर ढाका, अशोक कुमार गर्ग, जगबीर सिंह दहिया, कर्ण पहलवान पटवापुर, बुधसिंह पहलवान पंजाब, राज सिंह छिक्कारा, अमित ढ़ाका, एपी अनूप दहिया, द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, कोच नरेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें