सोनीपत। गांव बसौदी के पहलवान नमन आंतिल ने किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित जूनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का मान बढ़ाया। गांव में पहुंचने पर नमन आंतिल का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
गांव बसौदी निवासी नमन आंतिल गांव सफियाबाद स्थित भूमानंद कुश्ती अकादमी में अभ्यास करते हैं। ग्रामीण उन्हें बहालगढ़ से गांव तक खुली में जीप में जुलूस निकालते हुए बैंड बाजे के साथ लेकर पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयभगवान आंतिल ने भी नमन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने सभी को गौरवान्वित किया है।