फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहलवान हत्याकांड... सुशील की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा परिवार

विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत में सागर के पिता अशोक धनखड़ व मां। परिजन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली में हुए पहलवान हत्याकांड में ओलंपियन रेसलर सुशील कुमार को जमानत मिलने से सागर के परिजन नाखुश हैं। परिजनों ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। परिवार का कहना है कि आरोपी को जमानत मिलने से परिवार को खतरा है।
विज्ञापन

पहलवान सागर धनखड़ का परिवार सोनीपत में मिशन चौक में रहता है। पिता अशोक धनखड़ और मां सविता धनखड़ का कहना है कि 5 मई, 2021 की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में उनके बेटे सागर को डंडे से बुरी तरह से पीटा गया था। इसके चलते सागर की अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्होंने ओलंपियन सुशील कुमार, अनिरुद्ध दहिया और 16 अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने सुशील पहलवान को गिरफ्तार कर लिया था। इस केस में अब उसे जमानत मिल गई है। परिवार का कहना है वह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे।

मई 2023 में पुलिस वर्दी में आए लोगों ने दी थी धमकी

परिजनों का आरोप है कि सुशील को जमानत मिलने से उन्हें निराशा है। पहले भी मई, 2023 में जब वे अपना चेकअप कराने दिल्ली गए थे तो उनके घर में पुलिस की वर्दी पहनकर करीब 20 लोग घुस आए थे और उनकी पत्नी सविता को मारने की धमकी के साथ परिवार व गवाहों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें