फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग पूनिया का एक रुपये से होगा रिश्ता, शादी भी बिना दहेज के करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पूनिया की रविवार को दंगल के रीयल हीरो महावीर फौगाट की छोटी बेटी संगीता फौगाट के साथ सगाई होगी। सगाई समारोह काफी सामान्य तरीके से सोनीपत में बजरंग पूनिया के घर होगा। लेकिन इसमें सगाई से लेकर शादी तक सबसे अहम यह होगा कि बजरंग पूनिया का रिश्ता एक रुपये से होगा और उसकी शादी भी बिना दहेज के होगी। बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट के साथ ही दोनों के परिवार वालों ने मिलकर फैसला किया है कि वह सगाई से लेकर शादी तक समाज को ऐसा संदेश देंगे, जिससे समाज में कुछ बदलाव आ सके। वहीं बजरंग के पिता बलवान सिंह साफ कर चुके हैं कि ओलंपिक से पहले किसी भी हालत में शादी नहीं होगी, क्योेंकि वह बजरंग से देश के लिए मेडल चाहते हैं।
पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट में काफी समय से दोस्ती है। जिसको देखते हुए ही दोनों के परिवार के लोगों ने शादी करने का फैसला लिया। इसके लिए ही रविवार को बजरंग पूनिया की सगाई होगी। इस सगाई समारोह को काफी सामान्य रखा गया है जो सोनीपत के मॉडल टाउन में बजरंग पूनिया के घर होगा। सगाई समारोह में जहां बजरंग के परिवार के लोग रहेंगे, वहीं रिश्ता लेकर संगीता फौगाट के पिता महावीर फौगाट, चाचा, भाई व एक या दो रिश्तेदार आएंगे। इस तरह से बजरंग की सगाई का कार्यक्रम काफी सीमित रखा गया है और यह कार्यक्रम भी जल्द ही निपटाया जाएगा। बजरंग का सगाई समारोह सामान्य होने के कारण रिश्ता लेकर आने वाले संगीता के परिवार के लोगों को खाना भी घर का सामान्य खिलाया जाएगा तो बजरंग पूनिया सगाई के समय सामान्य पैंट व शर्ट में दिखाई देंगे। इस तरह परिवार ने अलग से कुछ नहीं किया है, क्योंकि खुद बजरंग पूनिया अभी कोई बड़ा समारोह नहीं चाहते हैं तो परिवार के लोग भी बजरंग के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बबीता फौगाट की शादी की तैयारी में लगा परिवार, सगाई कार्यक्रम जल्द होगा
संगीता की बड़ी बहन व दंगल गर्ल बबीता फौगाट की एक दिसंबर को शादी होनी है। इसलिए संगीता का पूरा परिवार बबीता की शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। बजरंग पूनिया के भाई हरेंद्र ने बताया कि संगीता के परिवार वालों के पास भी घर में एक सप्ताह बाद शादी होने के कारण समय नहीं है, लेकिन यह सगाई का कार्यक्रम अचानक रख दिया गया। इस कारण सगाई का कार्यक्रम ज्यादा देर का नहीं होगा और रिश्ता करने की रस्म पूरी करके कार्यक्रम को जल्द ही खत्म किया जाएगा। जिससे संगीता के परिवार के लोग भी बबीता की शादी की तैयारियां कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें