फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग बली की शरण में बजरंग: पहलवान ने संगीता और विनेश फोगाट के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में की पूजा

Thu, 11 May 2023 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पहलवान बजरंग पूनिया ने संगीता और विनेश फोगाट के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा की। सोशल मीडिया पर देर रात पहले बजरंग पूनिया और सुबह संगीता ने पूजा करते फोटो अपलोड किए।
विज्ञापन
दिल्ली के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करते बजरंग पूनिया, संगीता पूनिया व विनेश फोगाट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग के लिए दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी धरने के बीच ओलंपियन बजरंग पूनिया ने संगीता पूनिया और विनेश फोगाट के साथ बजरंग बली के मंदिर में पूजा-अर्चना की। कनॉट प्लेस स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर न्याय मिलने की प्रार्थना की। वहीं उन्होंने एक और पोस्ट शेयर कर 11 मई को ब्लैक-डे मनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चर्चा में बने हुए हैं। अब ओलंपियन बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर बजरंग बली की पूजा करते हुए पोस्ट शेयर की है। वह मंगलवार रात में बजरंग बली की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने संदेश लिखा है कि ‘हे दुख भंजन, मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार, जय बजरंग बली’।

वहीं बुधवार सुबह उनके साथ उनकी पत्नी संगीता पूनिया ने एक साझा पोस्ट शेयर की, जिसमें वह बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के साथ हनुमान जी का भजन ‘हे दुख भंजन, मारुति नंदन का भजन सुनाई दे रहा है। दोनों पोस्ट पर 32 से 46 हजार तक लाइक मिले हैं।
विज्ञापन


न्याय पाने को अध्यात्म का भी सहारा
बजरंग पूनिया के भाई हरेंद्र पूनिया ने बताया कि देशवासियों का लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बजरंग बली के सामने मत्था टेककर न्याय दिलाने की प्रार्थना की है।

आज ब्लैक-डे मनाने का आह्वान
विज्ञापन

ब्लैक-डे को लेकर शेयर की गई पोस्ट।

ओलंपियन बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 11 मई को ब्लैक-डे मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने संदेश लिखा है कि भारत की बेटियों के समर्थन में 11 मई को पूरे देश में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्लैक-डे मनाया जाएगा। सभी से निवेदन है कि ब्लैक-डे पर ब्लैड पट्टी बांधकर बेटियों को न्याय दिलवाने के लिए आवाज उठाएं। साथ ही आई स्टैंड विद चैंपियन का मैसेज भी लगाया गया है। पोस्ट में बीच में संगीता पूनिया का गमगीन फोटो है तो दोनों तरफ विनेश और साक्षी मलिक के फोटो लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें