फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: 29 व 30 अगस्त को होंगे ट्रायल, लखनऊ में महिला व सोनीपत में पुरुष पहलवान जुटेंगे

Sat, 27 Aug 2022 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल और महिला पहलवानों को वजन में दो किलो तक छूट दी जाएगी। प्रतियोगिता सर्बिया में आयोजित होनी है, रवि दहिया, बजरंग पूनिया व दीपक पूनिया का ट्रायल नहीं होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों के चयन के लिए लखनऊ व सोनीपत साई में ट्रायल आयोजित होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन सर्बिया के बेलग्रेड में 10 से 18 सितंबर तक होगा। इसके लिए 29 अगस्त को लखनऊ साई में भारतीय महिला पहलवानों की टीम चयनित होगी और 30 अगस्त को साई सोनीपत में ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल वर्ग के पहलवानों के ट्रायल होंगे। विदेश में प्रशिक्षण ले रहे ओलंपियन रवि दहिया, बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया का ट्रायल नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के सहायक महासचिव विनोद तोमर ने बताया कि सर्बिया के बेलग्रेड में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जाने वाले पहलवानों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल और महिला पहलवानों को वजन में दो किलो तक छूट दी जाएगी। ट्रायल के परिणाम उसी दिन शाम को जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ओलंपियन रवि दहिया, बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया को सीधे मौका दिया गया है। रवि रूस के व्लादिकावकाज में और बजरंग व दीपक अमेरिका के मिशिगन में अभ्यास कर रहे हैं। तीनों ट्रायल में भाग नहीं लेंगे। अन्य भार वर्ग के पहलवानों का चयन ट्रायल से होगा।
विज्ञापन


तोमर ने बताया कि विश्व वेटरन कुश्ती प्रतियोगिता-2022 का आयोजन बुल्गारिया के सोफिया में 4 से 9 अक्तूबर तक हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के कार्यालय में संपर्क करें। पहलवान पंजीकरण और वीसा फीस 2 सितंबर तक जमा करा सकते हैं। 2 सितंबर के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

साई सोनीपत में 29 अगस्त को होगा राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह
साई सोनीपत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा और सहायक निदेशक सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि 29 अगस्त को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, 100 और 400 मीटर की दौड़, टग ऑफ वार, सैक रेस, नींबू और चम्मच दौड़, पिट्टू, डार्ट गेम, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें