सोनीपत। मानव अधिकार संरक्षण संघ की तरफ से संघ के राष्ट्रीय कार्यालय में बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने की। उन्होंने बताया कि इस बार संघ की तरफ से विश्व मानव अधिकार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसमें समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य को भी सम्मानित किया जाएगा।
संघ के चेयरमैन संजय सिंगला ने कहा कि संघ की तरफ से पहले भी लघु सचिवालय में आमजन के लिए मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए आवाज उठाई जाती रही है। यहां पेयजल, बदबूदार टॉयलेट व शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए व्यवस्था का अभाव बना हुआ है। आरोप है कि कोर्ट में पार्किंग के नाम पर लोगों से गलत तरीके से वसूली की जाती है। संघ की तरफ से कोर्ट में पार्किंग के ठेके का भी विरोध किया जाता रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से मांग है कि समस्या कि तरफ ध्यान देते हुए वर्तमान टेंडर को पूरा होने तक नए दिशा निर्देशों को लागू करें, जिससे आमजन को राहत मिल सकें। बैठक में डॉ ताराचंद राणा, रामप्रकाश हुड्डा, मास्टर दिलबाग सिंह, डॉ. सुभाष सिसोदिया, प्राचार्य सुभाष दहिया, श्रीभगवान गुप्ता, सुमित भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।