फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व बैंक के अधिकारियों ने फसल अवशेष प्रबंधन के कार्यों का निरीक्षण किया

Tue, 10 Feb 2026 06:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव अटेरना में फसल अवशेष प्रबंधन कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विश्व बैंक के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक अभियंता नवीन हुड्डा के नेतृत्व में मंगलवार को विश्व बैंक के अधिकारियों ने गांव अटेरना में फसल अवशेष प्रबंधन के कार्यों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 10 व 11 फरवरी को हरियाणा में संचालित स्वस्थ हवा परियोजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण दल में विश्व बैंक की यूरोप महाद्वीप से पर्यावरण विशेषज्ञ नताशा व सामाजिक विशेषज्ञ स्वाति डोगरा शामिल रहीं। अधिकारियों ने अटेरना ऑर्गेनिक फार्मर्स प्रोड्यूस कंपनी का दौरा कर वहां अपनाए जा रहे नवाचारों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की ओर से पराली की गांठों का बॉयलर में उपयोग कर स्वीट कॉर्न की पैकिंग की जा रही थी। इसे अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय बताया।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने मौके पर फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित आधुनिक कृषि यंत्रों बेलर, स्ट्रॉ रेक, रोटरी स्लेशर आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विश्व बैंक के अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर सरकार की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे कृषि यंत्रों पर अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि की जानकारी ली।
इस दौरान पद्मश्री अवार्डी कंवल सिंह चौहान, राहुल चौहान, बलबीर, जेई संदीप भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें