फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल के ढाबों पर कर्मियों को संक्रमण से बचाव की दी जाएगी ट्रेनिंग, लोग नहीं खींच सकेंगे फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखेदव व गरमधरम समेत मुरथल के कई ढाबों पर कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन हरकत में आया गया है। मंगलवार को कोरोना की रोकथाम करने को लेकर डीसी श्यामलाल पूनिया ने डीआरडीए हॉल में ढाबा संचालकों संग बैठक में निर्देश दिए। इस दौरान सभी ढाबों के कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव की ट्रेनिंग दी जाएगी। ढाबों व होटल पर नो-स्मॉकिंग जोन व नो-फोटो जोन के बोर्ड लगाए जाए तो सेल्फी लेने पर भी रोक पाबंदी होगी। क्योंकि सेल्फी लेने के चक्कर लोग मास्क हटा लेते हैं जो गलत है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि मुरथल के कुछ ढाबों पर पॉजिटिव मरीज मिलने से उन्हें सील किया गया है। जब तक संचालक नियमों का पालन नहीं करते इन्हें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संचालकों को 10 सितंबर तक संक्रमण को रोकने के लिए सभी प्रबंध करने होंगे। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम जांच करेगी। जांच में सही मिलने पर ही संबंधित ढाबे से सील हटा दी जाएगी।
व्यापार के साथ जनता की जिंदगी की परवाह को प्राथमिकता
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कोरोना की रोकथाम के लिए सभी ढाबों में नो स्मोकिंग, नो फोटोग्राफी और जागरूकता संबंधी पोस्टर चस्पाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ढाबा संचालकों को अपनी व्यवस्थाओं में बदलाव लाना होगा। व्यापार के साथ जनता की जिंदगी की परवाह को भी प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी ढाबों में एक रजिस्टर लगाया जाए, जिसमें आने वाले हर ग्राहक का नाम मोबाइल व आवास, साथ आने वाले लोगों की संख्या सहित पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। यदि कोई ग्राहक आनाकानी करता है तो उसे प्रवेश न दिया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन अनिवार्य है। इसके अलावा बिना मास्क किसी भी ग्राहक व कर्मचारी को ढाबों में आने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। इस्तेमाल किए गए मास्क को निर्धारित नियमानुसार ही नष्ट किया जाए। बैठक में अंडर ट्रेनी आईएएस सलोनी शर्मा, एसडीएम विजय सिंह, सीएमओ डॉ. जेएस पूनिया, उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर, तहसीलदार रोशनलाल, रविंद्र सिंह, बीडीपीओ जितेंद्र कुमार, पूनम चंदा, मनोज कौशल, देवेंद्र कादियान, सरदार अमरीक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें