- वोट रक्षक अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां
-संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन में बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने बैठक की। वोट रक्षक अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। कमल दिवान ने कर्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने का काम करें।
कांग्रेस भवन में वह मंगलवार को संगठनात्मक बैठक पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, मतदाता जागरूकता अभियानों और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर पंचकूला में होने वाले संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में वोट रक्षक अभियान की जानकारी देते हुए इसकी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई
बैठक में पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया, महिला जिलाध्यक्ष पायल मलिक व प्रमिला मलिक, प्रसाद शर्मा, मुकेश पन्ना लाल, पार्षद अनुराग जैन, दीपक चावला, पुनीत राणा, रविंद्र दहिया,सतपाल चौहान, बिन्नी भारद्वाज मौजूद रहे।