फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं पं. दीनदयाल के विचार : जैन

Thu, 12 Feb 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते राजीव जैन व अन्य।  स्रेात प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद आज भी देश की नीतियों और समाज के समग्र विकास के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है। उनके भारतीय चिंतन को आधार बनाकर ऐसा दर्शन दिया जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को एक जीवंत इकाई के रूप में देखा गया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कालूपुर के बूथ नंबर 165 पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि की गई। जैन ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की संयोजक सुनीता कालूपुर रहीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी, सन्नी पचेरवाल, मनोज गर्ग, रणधीर, श्रीराम भगत, नैसी, सतेंद्र सरोहा, पूजा जांगड़ा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें