फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। दुजाना-महराना मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पसियापुर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश निवासी नीरज के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से गांव महराना में मजदूरी करता था। वीरवार को नीरज बाइक से महराना से दुजाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नीरज की मौत हो गई। सूचना मिलने पर दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भेजा। जांच अधिकारी अशविंद्र ने बताया कि कार की पीछे से टक्कर लगने से हादसा हुआ। मृतक के भाई के बयान पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें