खरखौदा। इंडस्ट्रियल माॅडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में टिन शेड लगाते समय गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक पानीपत के नूरवाला क्षेत्र निवासी लख्मीचंद था। आईएमटी खरखौदा में एक निर्माणाधीन औद्योगिक इकाई में टिन शेड लगाने का काम जारी है। जहां पर पानीपत के नूरवाला निवासी लख्मीचंद भी अपने साथी श्रमिकों के साथ काम कर रहा था। टिन शेड लगाने के दौरान लख्मीचंद कई फीट नीचे गिगए। उनके घायल होने पर साथी मजदूर उन्हें लेकर खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।