सोनीपत। सोनीपत बार एसोसिएशन ने जींद बार एसोसिएशन के प्रधान व वकील से बदसलूकी के विरोध में डीएसपी को सस्पेंड करने की मांग का समर्थन करते हुए वर्क सस्पेंड रखा। एसोसिएशन के प्रधान अनिल ढुल का कहना है कि जींद बार एसोसिएशन के समर्थन में हमारी हड़ताल जारी रहेगी। वकीलों की हड़ताल के कारण सोनीपत की अदालतों में कामकाज प्रभावित हुआ है और मामलों की सुनवाई पर असर पड़ रहा है।