फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपमंडल नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार के चौड़ीकरण का कार्य शुरू

Thu, 01 Aug 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। वीरवार को अधिकारियों की देखरेख में अस्पताल का मुख्य दरवाजा हटाया गया। इससे पहले वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग से बजट तैयार करवाने के लिए पत्राचार कर पैमाइश का कार्य करवाया था।
विज्ञापन

गोहाना के नागरिक अस्पताल में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम जल्द दौरा करेगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में आधार कार्ड केंद्र को प्रसूति केंद्र के पास से हटाकर मुख्य दरवाजे के पास स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग को मुख्य द्वार को चौड़ा करने का कार्य सौंपा गया है। अधिकारियों का कहना है कि एनक्वास टीम की ओर से अस्पताल परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर कुछ प्वाइंट दिए गए थे, जिन पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही अस्पताल को एनक्वास में बेहतर रैंकिंग दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
वर्जन

नागरिक अस्पताल में जल्द ही एनक्वास की टीम दौरा करेगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। यहां जल्द ही नया दरवाजा लगाया जाएगा। इससे मरीजों व एंबुलेंस चालकों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. संजय छिक्कारा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें