फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साढ़े चार लाख रुपये और मोबाइल छीनने का आरोपी काबू

Thu, 01 Aug 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना पुलिस ने निजी कार्यालय में मुनीम से साढ़े चार लाख रुपये व मोबाइल छीनने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कमालपुर निवासी प्रमोद के रूप में हुई।
विज्ञापन

22 जुलाई को गुरुग्राम निवासी श्यामलाल ने दी शिकायत में बताया था कि वह एक निजी कार्यालय में मुनीम हैं। उनके कार्यालय में शराब ठेकों से कैश आता है। रात करीब 11:30 बजे वह हिसाब-किताब कर रहे थे, तभी दो युवक कार्यालय में घुसे और उनके मुंह पर कपड़ा डालकर करीब साढ़े चार लाख रुपये नकदी और मोबाइल छीनकर ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिल्ली निवासी विष्णु व सागर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी प्रमोद का भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें