फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे रोड की मरम्मत और डिवाइडर ठीक करने का काम शुरू

Tue, 04 Nov 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के गन्नौर के रेलवे रोड पर मरम्मत कार्य करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी। संवा - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
विज्ञापन
गन्नौर रेलवे रोड का लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है। रेलवे रोड पर काफी समय से गड्ढों व टूटे डिवाइडरों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। गड्ढे सड़क हादसों का कारण बन रहे थे।
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को रेलवे रोड पर जगह-जगह बने गड्ढों को भरने व डिवाइडर की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। रेलवे रोड पर दिनभर भारी वाहनों, बसों, ई-रिक्शा व दोपहिया वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
यह मार्ग शहर के मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन व बस अड्डा को आपस में जोड़ता है। कई माह से उक्त मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। वहीं बीच सड़क में कई जगह डिवाइडर खिसक चुके हैं। विभाग की ओर से गड्ढों को भरवाने के साथ डिवाइडरों को सीधा करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि रेलवे रोड पर सड़क की मरम्मत के साथ डिवाइडर को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही यह काम पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें