फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कामी रोड पर रेलवे अंडर ब्रिज पर शेड लगाने का काम शुरू

Wed, 06 Mar 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कामी रोड पर गांव राजलूगढ़ी के समीप बनाए गए अंडरब्रिज पर टीन शेड लगाने का काम शुरू किया गया है। जिसके चलते दिन के समय चार पहिया वाहनों के आवागमन को बैरिकेड लगा कर रोक दिया गया है। चार पहिया वाहनों का आवागमन केवल रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगा। केवल दोपहिया वाहन चालक निकलने का रास्ता छोड़ा गया है।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में वाहन चालकों को अंडरब्रिज में जलभराव की समस्या पैदा न हो, इसके लिए टीन शेड लगाने का काम शुरू किया गया है। टीन शेड लगा रही एजेंसी के अनुसार टीन शेड की फिटिंग मशीनों से की जा रही है। अंडरब्रिज में सड़क का पानी अंदर न जा पाए, इसके लिए दोनों साइड ऊंचे ब्रेकर बनाए जाएंगे। एक सप्ताह में शेड का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद आवागमन सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें