फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रशासन ने खरीदी पोकलेन मशीन, तालाबों की सफाई की शुरू

Wed, 06 Mar 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के गांवों में तालाबों की सफाई का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। वर्तमान में गांव हसनपुर, नगर और गुहणा के तालाबों की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला में स्थित सभी तालाबों की सफाई के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत पोकलेन मशीन खरीदी है जिससे गांव-गांव जाकर तालाबों की सफाई कराई जाएगी। उपायुक्त की इस पहल से तालाबों के सुंदरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि जो भी ग्राम पंचायत अपने तालाबों की साफ-सफाई करवाने के इच्छुक है वह ग्राम पंचायत लिखित में अपना प्रस्ताव जिला परिषद को भेजे, जिसके पश्चात उनको यह पोकलेन मशीन जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। तालाबों में पानी की निकासी व तालाब को सुखाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इन तालाबों का सुंदरीकरण करवाया जाएगा। जिसके तहत तालाबों के चारों तरफ बांध का निर्माण करवाने, पौधरोपण करवाने, बेंच व सोलर लाइट लगवाने का कार्य शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें