फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर की सड़कों पर गड्ढे भरने का काम शुरू

Thu, 21 Mar 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के सिविल रोड पर गड्ढे भरते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। शहर में कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। गड्ढायुक्त इन सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने की शिकायतें पीडब्ल्यूडी विभाग में पहुंची रही थीं। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने सड़कों मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। सड़कों पर बने गहरे गड्ढों को भरा जा रहा है।
विज्ञापन


शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रोड की हालत जर्जर हो चुकी है। रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसके अतिरिक्त उपमंडल की अन्य कई सड़कों की हालत भी खराब है। हालांकि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कई सड़कों का नवनिर्माण करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा हैं। मुख्यालय से अब तक सड़कों के नवनिर्माण की मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि वाहन चालकों की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मत करवाई जा रही है। मरम्मत कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वाहन चालकों के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें