फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाहरा में 11 टावर लगाने का काम अटका

Mon, 12 Feb 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार व जिला राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने भिवानी-मेरठ ट्रांसमिशन लाइन स्थापना के लिए पावरग्रिड के टावर लगवाने के कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य को जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। वह सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकास परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इसके बाद उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पावरग्रिड की भिवानी-मेरठ ट्रांसमिशन लाइन सोनीपत से गुजरेगी। इसके लिए सोनीपत के विभिन्न गांवों में 84 टावर स्थापित किए जाने थे, जिनमें से 52 टावर स्थापित किये जा चुके हैं। शेष बत्तीस टावर में से मात्र 25 टावर लगाने में कुछ अड़चन आ रही थी, जिसे दूर किया गया। अब केवल 11 टावर स्थापना को लेकर ही मामला रह गया है। यह 11 टावर नाहरा में लगाए जाने हैं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने निर्देश दिए कि इस मामले में ग्रामीणों के साथ बैठक कर कार्य को गति दें। इससे विभिन्न गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी। ग्रामीणों को इसमें सहयोग करना चाहिए। इस दौरान उनके साथ जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें