फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीवर लाइन जोड़ने का काम शुरू

Sat, 07 Feb 2026 07:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में सीवर लाइन जोड़ने के लिए ्रसीमेंटेड सड़क को तोड़ती मशीन। संवाद
विज्ञापन
फोटो : 15
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। शहर में अधूरी पड़ी सीवर कनेक्टिविटी की उम्मीद जगी है। रोहतक मार्ग पर सीवर लाइन जोड़ने का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों को सीवर जाम की समस्या से निजात मिलने की आस है।
शहर में वर्ष 2009 में सीवर लाइन बिछाई गई थी लेकिन उस समय भी कई हिस्सों की कनेक्टिविटी पूरी नहीं हो पाई थी। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा था। कई गलियों की सीवर लाइन मुख्य लाइन से नहीं जुड़ने के कारण दूषित पानी सड़कों पर बहता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले रोहतक मार्ग पर नई सीवर लाइन डाली गई थी। उस समय यह दावा किया गया था कि इससे साथ लगती गलियों की सीवर लाइन को जोड़ दिया जाएगा और पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें