फोटो 37: सोनीपत के मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल, राई में विजेता क्रिकेट टीम का स्वागत करते प्राचा
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल, राई की अंडर-14 क्रिकेट टीम ने ऑल इंडिया आईपीएससी क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र के बीके बिड़ला सेंटर ऑफ एजुकेशन, पुणे में 23 से 27 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देश की 18 टीमों के 288 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।
खेल स्कूल राई की टीम ने प्रतियोगिता में बेहतर शुरुआत की। पहले मुकाबले में बीपीएस पिलानी को पराजित कर बढ़त बनाई, जिसमें अर्पण ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। दूसरे मैच में टीम ने बीके बिड़ला स्कूल को मात दी और इस मैच में भाव्या को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
तीसरे स्थान के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में एमएनएसएस राई ने डीपीएस आरके पुरम को 79 रनों से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएनएसएस ने चार विकेट खोकर 118 रन बनाए, जिसमें विराट चौधरी ने 50 रन और अंश 48 रन की शानदार पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
लक्ष्य यादव ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 3 विकेट, जबकि अंश ने 2 विकेट चटकाए। डीपीएस आरके पुरम की टीम मात्र आठ विकेट पर 39 रन ही बना सकी। टीम का स्कूल में पहुंचने पर प्राचार्य प्रमोद कुमार धीमन ने स्वागत किया।