फोटो 27: इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग में भारतीय महिला हॉकी टीम का स्वागत करती हट्र्समेरे बरो क
सोनीपत। इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग के अंदर सोनीपत के खरखौदा की बहू प्रवीण रानी ने भारतीय महिला हॉकी टीम का स्वागत किया। प्रवीण रानी पिछले दिनों ही इंग्लैंड के हर्ट्स मेरे बरो शहर की डिप्टी बनीं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम व प्रशिक्षकों से मुलाकात अद्भुत तथा ना भूलने वाला पल हैं।
सोनीपत के गांव आंवली की बेटी प्रवीण रानी का विवाह खरखौदा के गांव रोहणा निवासी सुनील दहिया के साथ हुआ था। सुनील दहिया हरियाणा सरकार में कार्यरत हैं। प्रवीण रानी करीब 12 साल से इंग्लैंड के लंदन में रह रही हैं। उन्होंने लंदन में एक शिक्षक के रूप में समाज सेवा के क्षेत्र में और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कुछ दिन पहले ही प्रवीण रानी को हर्ट्स मेरे बरो शहर का डिप्टी मेयर चुना गया है।
प्रवीण रानी को पता लगा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी व प्रशिक्षक इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग पहुंचे हैं। जिस पर उन्होंने उच्चायोग में पहुंचकर टीम की सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने टीम की सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य नेहा गोयल ने बताया कि प्रवीण रानी से मुलाकात काफी सुखद रही। उनके अच्छे व्यवहार ने सभी को प्रभावित किया। वहीं प्रवीण रानी ने बताया कि भारतीय महिला हॉकी टीम की बेटियों व प्रशिक्षकों से मिलकर आत्मिक आनंद मिला है। यह एक अद्भुत और अविस्मरणीय पल था।