सोनीपत। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से गोहाना स्थित जय बाला जी स्पोर्ट्स अकादमी में राज्यस्तरीय अलाइट महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन सोमवार को सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में महिला मुक्केबाजों के जमकर पंच चले। प्रतियोगिता में विजेताओं ने फाइनल में जगह बनाई।
मुख्य प्रशिक्षक नवीन हुड्डा, चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में 45-48 किलो भारवर्ग में भारती, माही, 48-51 किलो भारवर्ग में नीतू व तमन्ना विजेता रहीं। 51-54 किलो भारवर्ग में कीर्ति, प्रियंका, 54-57 किलो भारवर्ग में प्रिया, विनिका, विजयी रहीं।
57-60 किलो भारवर्ग में विधि व तन्नू, 60-65 किलो भारवर्ग में साक्षी व रवीना, 65-70किलो में स्नेह व मनीषा, 70-75 किलो में रुद्रिका व ट्विंकल, 75-8 किलो भार वर्ग में नैना व रीतू और 80किलो से भार वर्ग में खुशी व रितिका विजयी रही।
इस दौरान हुड्डा खाप के प्रधान रामफूल हुड्डा, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेजर सत्यपाल, महासचिव ओमबीर हुड्डा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हरपाल सिंह, सेना से सेवानिवृत्त जेसीओ आजाद सिंह दहिया, राजेश धनखड़, दीपक नेहरा, प्रशिक्षक राजेश सैनी, संजय डागर और अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।