फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: परीक्षा के चलते कैंप में नहीं पहुंच रहीं महिला पहलवान

Tue, 28 Mar 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :60: साई केंद्र में अभ्यास करती महिला पहलवान।
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र में चल रहे कुश्ती के राष्ट्रीय शिविर में बदलाव जारी है। एक तरफ जहां महिला पहलवानों का शिविर शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं, वहीं अब तक 15 पहलवान ही अभ्यास के लिए पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा की परीक्षा चलने के कारण पहलवान शिविर में नहीं आई हैं। वहीं पुरुषों के शिविर में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने व ट्रायल नहीं देने वाले 15 पहलवानों को बदला गया है। शिविर 8 अप्रैल तक लगाया जाएगा। उस दिन पहलवान एशियन चैंपियनशिप के लिए कजाकिस्तान रवाना होंगी।
विज्ञापन

पुरुषों के शिविर में बदले गए 15 पहलवान
साई केंद्र में चल रहे पुरुषों के फ्रीस्टाइल व ग्रीको रोमन पहलवानों के राष्ट्रीय शिविर में भी बदलाव हुआ है। ग्रीको रोमन के सात व फ्रीस्टाइल के आठ पहलवानों के स्थान पर दूसरे पहलवान को शिविर में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने और ट्रायल में भाग नहीं लेने वाले पहलवानों को बदला गया है।

फोटो :60: साई केंद्र में अभ्यास करती महिला पहलवान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें