फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति से तलाक लिए बगैर की दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांव रिढ़ाऊ की विधवा ने अपनी पुत्रवधु पर उसके बेटे से तलाक लिए बगैर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू की बहन ने शादी करवाई है। पुलिस ने विधवा की पुत्रवधु समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिढाऊ निवासी महिला ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया कि उसके बेटे प्रदीप की शादी सोनीपत सदर थाना के गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्रवधु का व्यवहार उनके प्रति अच्छा नहीं था। शादी के कुछ दिनों बाद उनके साथ उसकी पुत्रवधु की अनबन शुरू हो गई। जिसके चलते ना केवल वह अपने मायके चली गई बल्कि दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए उस पर व उसके बेटे पर न्यायालय में केस दायर कर दिया। इतना ही नहीं उसकी पुत्रवधु ने उनसे अपने गुजर-बसर के लिए खर्चा भी मांगना शुरू कर दिया। वहीं न्यायालय के आदेश पर फिलहाल उसका बेटा जेल में है, लेकिन अभी उसके बेटे का तलाक नहीं हुआ है। जबकि अब उसे पता चला है कि उसकी पुत्रवधु ने बगैर तलाक लिए कहीं और शादी कर ली है। अब वह उन पर दहेज प्रताड़ना के साथ ही गुजर-बसर के लिए मांगे जा रहे खर्च को लेने का अधिकार भी नहीं रखती है। शिकायतकर्ता महिला ने अपनी पुत्रवधु के साथ ही उसके पिता, बहन व एक अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए न्यायालय में शिकायत दी थी। जिस पर न्यायालय की तरफ से एसपी को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। अब पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें