फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे से खाना खाकर लौट रही महिला का तीन युवकों ने कैंटर में अपहरण कर किया दुष्कर्म, एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/राई। मुरथल के पास हाईवे से एक महिला का कैंटर में अपहरण कर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपी मुरथल के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला पति के साथ ढाबे पर खाना खाकर तड़के अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक का पेट्रोल खत्म होने के चलते वह पैदल चल रही थी। मुरथल थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुरथल थाना पुलिस को 25 वर्षीय महिला ने बताया कि वह मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है और फिलहाल मुरथल थाना क्षेत्र में रहती है। वह अपने पति और बच्ची के साथ खाना खाने के लिए मुरथल स्थित ढाबे पर गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे वह पति और बच्ची के साथ खाना खाकर घर की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान उसके पति की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिस पर वे सड़क पर पैदल चलने लगे। उसका पति और बच्ची थोड़ा आगे निकल गए। इसी बीच एक कैंटर सवार तीन युवक उसके पास आए और उन्होंने उसे जबरन कैंटर में डाल लिया। वे उसे बहालगढ़ की तरफ ले गए। रास्ते में जाने के बाद आरोपियों ने कैंटर के अंदर ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी उसे मुरथल के पास फेंककर फरार हो गए। उसके पति ने मामले से पुलिस को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। महिला ने कैंटर का नंबर भी पुलिस को बताया। महिला ने बताया कि तीनों युवक आपस में एक दूसरे को विजय, सोनू और सुमेर के नाम से पुकार रहे थे। मुरथल थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई मनीषा की टीम ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जींद के गांव शीला खेड़ी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे उसके दोस्तों के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

कैंटर का आगे का शीशा भी हुआ क्षतिग्रस्त
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों से बचने के लिए उसने उनकी गाड़ी के शीशे को लात मारी थी। जिससे शीशे में दरार भी आ गई। हालांकि वह टूटकर नहीं गिरा। बाद में आरोपी उसे फेंककर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी के साथियों का लगाया जा रहा पता
महिला ने उसका कैंटर में अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही उसके दो साथियों का पता लगाकर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-मनीषा, जांच अधिकारी, मुरथल थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें