फोटो 07: सोनीपत के गांव सांदल कलां में लाडो लक्ष्मी योजना में शामिल न किए जाने का विरोध करती मह
सोनीपत। गांव सांदल कलां की महिलाओं ने उनको भी लाडो लक्ष्मी योजना में शामिल करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार ने महिलाओं को योजना का लाभ देने की घोषणा की थी लेकिन अब आय को आधार बनाया जा रहा है। ऐसा कर सरकार अपने वादे से मुकर रही है। महिलाओं ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में रोष जताया।
शोभा, राजवंती, निर्मला, संतोष, कलावती, सुमित्रा व लाजवंती ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने सभी महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। एक साल बाद इसको लागू किया जा रहा है। उसमें भी आय तय कर दी गई है। ऐसे में अन्य महिलाएं योजना से वंचित रह गईं।
महिलाओं ने कहा कि ऐसा कर सरकार उनके साथ विश्वासघात कर रही है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि वह सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करेंगी।