सोनीपत। राठधना गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव राठधना के ग्रामीण ऑटो में सवार होकर शहर से गांव लौट रहे थे। जब ऑटो गांव के पीर मंदिर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार राठधना की वीरमति और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संवाद