फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेन में महिला का नकदी, मोबाइल व अन्य सामान से भरा बैग चोरी

Fri, 19 Jan 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रही एक महिला का बैग चोरी कर लिया गया। नई दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली नीना ने राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह ट्रेन में सफर कर रही थी। जब ट्रेन सोनीपत पहुंची तो वह बाथरूम के लिए चली गई। तड़के करीब तीन बजकर 35 मिनट पर वह सीट से उठकर गई और पांच मिनट में आ गई। इसी दौरान उनका बैग चोरी कर लिया गया। बैग में उनका मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, करीब 20 हजार रुपये, चाबियां, चश्मा व घड़ी थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें