फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यातायात ब्लॉक : दो ट्रेनों का बदला समय, एक को बीच स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा

Fri, 19 Jan 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर कुरुक्षेत्र-डोढा खेड़ी स्टेशनों के बीच शुक्रवार को बॉक्स पुसिंग कार्य किया जाएगा। इससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस कार्य के लिए दोपहर करीब ढाई घंटे तक का ब्लॉक लिया है। इससे दो ट्रेनों का समय बदला है और एक ट्रेन को बीच रास्ते में करीब एक घंटे तक रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-डोढा रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे लाइन पर बॉक्स पुसिंग कार्य के चलते सुरक्षा कारणों से रेलवे यातायात व पॉवर ब्लॉक लिया गया है। जिससे दिल्ली अंबाला रेलवे लाइन पर दौड़ने वाली कई रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित रहेगा। वहीं सोनीपत रुककर जाने वाली तीन रेलगाड़ियां इससे प्रभावित रहेंगी। यह रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे की देरी से चलेेंगी।

यह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
-12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल्स, पश्चिम एक्सप्रेस निर्धारित स्टेशन अमृतसर से 100 मिनट की देरी से चलेगी। इस ट्रेन का चलने का समय सुबह 7:20 बजे है। शुक्रवार को यह ट्रेन सुबह 10 बजे अमृतसर से चलेगी।
विज्ञापन

-15708 अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस निर्धारित समय 90 मिनट की देरी से चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर स्टेशन से सुबह 7:40 बजे चलती है। शुक्रवार को यह ट्रेन सुबह 9:10 बजे रवाना होगी।
-22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस को अंबाला कैंट व ढोला माजरा स्टेशन के बीच एक घंटा रोककर चलाया जाएगा।
वर्जन
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर कुरुक्षेत्र-डोढा खेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच बॉक्स पुसिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे शुक्रवार को रेलवे यातायात ब्लॉक लिया गया है। जिस कारण रेलवे यातायात बाधित रहेगा। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।- दीपक कुमार, जन संपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें