फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गला दबाकर की थी महिला की हत्या, पोस्टमार्टम में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव लिवान के पास स्थित किराए के कमरे में महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। बाद में उसके शव पर कंबल डाल दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या किए जाने का पर्दा उठा है। पुलिस ने बिल्डिंग संचालक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव राई निवासी प्रदीप शर्मा ने चार जनवरी को पुलिस को सूचना दी थी कि उन्होंने लिवान गांव के पास बिल्डिंग ले रखी है। जिसे किराए पर दिया गया है। वे 4 जनवरी की शाम को बिल्डिंग में किराया लेने गए थे। उन्होंने 5 दिसंबर को सोमवती नाम की महिला को दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों के पास का कमरा किराये पर दिया था। जब वह अन्य कमरे से किराया लेकर सोमवती के कमरे के पास से गुजरने लगे तो उन्हें कमरे के अंदर से बदबू आई। उन्होंने देखा कि कमरे के बाहर गेट पर ताला लगा था। उन्होंने खिड़की खोलकर देखा तो अंदर कोई कंबल ओढ़कर लेटा था। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तुड़वाया और अंदर जाकर जांच की। अंदर सोमवती का शव मिला था। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। आशंका थी कि भूख-प्यास से उसकी मौत हुई है।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का पता लगा है। जिस पर पुलिस ने प्रदीप शर्मा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में पता लगा कि महिला यूपी के सीतापुर में विवाहित थी। वह अपने पति और बच्चों को छोडकऱ आ गई थी। पुलिस को पता लगा है कि महिला के पास एक व्यक्ति आता था। अब पुलिस उस व्यक्ति का पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला का शव किराए के कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या किए जाने का पता लगा है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला अपने पति व बच्चों को छोड़कर आने के बाद फिलहाल लिवान में किराए पर रहती थी। उसके पास एक व्यक्ति मिलने आता था। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें