फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेशी सब्जियों की ओर बढ़ रहा है किसानों का रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र, मुरथल में उच्च मूल्य व विदेशी सब्जियों की सुरुचि पूर्ण खेती विषय पर चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय (एमएचयू), करनाल के कुलसचिव डॉ. अजय सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों का रुझान विदेशी सब्जियों की खेती की ओर बढ़ रहा हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. अजय सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में विदेशी सब्जियों की मांग बढ़ रही है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग ब्रोकली, लेट्यूस जैसी सब्जियों का सलाद में प्रयोग कर रहे हैं। यही वजह है कि अब स्थानीय बाजार में भी विदेशी सब्जियां मिल रही हैं। साथ ही विदेशी सब्जियां किसानों की कमाई का नया जरिया भी बनती जा रही हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को उच्च मूल्य वाली विदेशी सब्जियों की खेती के फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बागवानी की खेती में नई तकनीक विदेशी सब्जियों को उगाने में सहायक हैं।
जिला कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. परमिंद्र मलिक ने फलों व सब्जियों के प्रसंस्करण के फायदों के बारे में बताया। सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. जेके नांदल ने सब्जियों की भंडारण क्षमता को बढ़ाने की जानकारी दी। मंच संचालन एमएचयू के वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार ने किया। उन्होंने किसानों को एनसीआर में सब्जियों की मार्केटिंग करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्यातिथि डॉ. अजय सिंह ने 27 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस मौके पर डॉ. हरजोत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें