फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किरायेदार महिला पर चाकू और ईंट से हमले का आरोप

Mon, 04 May 2026 08:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बटन वाली गली क्षेत्र में मकान मालिक पक्ष ने किरायेदार महिला पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने चाकू और ईंट से हमला कर महिला और युवक को घायल कर दिया। घायल युवक की रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

मोहल्ला कलां निवासी जगदीश ने बताया कि उनकी बहन पुष्पा रानी बटन वाली गली में रहती हैं। किरायेदार के साथ किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो रही थी। इस दौरान वह अपने भाई अनिल के साथ जाकर मामले को शांत करवाना चाहे तो किरायेदार महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अचानक नीचे आकर पुष्पा की भाभी नीलम पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उनके हाथ पर गहरा घाव हो गया। जब वह और अनिल घायल को अस्पताल ले जाने के लिए आगे आए तो महिला ने उनके सिर पर ईंट से वार कर दिया।
विज्ञापन


परिजन तुरंत दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से अनिल की हालत गंभीर होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें