सोनीपत में डीएसपी सिटी के कार्यालय में महिला सिपाही के जन्मदिन पर केक काटकर खिलाती महिला थाना प्?
- फोटो : Sonipat
लॉकडाउन के चलते पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। साथ ही परिजनों से भी सोशल डिस्टेंट बनाए हुए हैं। वे कई घंटे की लगातार ड्यूटी करने के साथ मानसिक तनाव भी झेल रहे हैं। इसके चलते पुलिस अधिकारियों ने इनके साथ मिलकर जन्मदिन मनाने का अभियान शुरू किया है। मंगलवार को महिला थाने में पुलिसकर्मी सोनिया का जन्मदिन मनाया गया।
मंगलवार को महिला थाना की पुलिसकर्मी सोनिया का जन्मदिन था। डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार, एसएचओ महिला थाना पूनम हुड्डा और एसएचओ सिटी थाना रवि कुमार ने उसका जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। इसके लिए स्वयं सहायता समूह द्वारा घर से बना केक मंगवाया गया। डीएसपी के साथ दोनों एसएचओ ने सोनिया को बधाई दी। इस पर सोनिया की आंखों से खुशी के आंसू आ गए। सोनिया 40 दिन से लगातार ड्यूटी कर रही हैं। डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को महिला थाना में नियुक्त सोनिया का जन्मदिन था। वह लॉकडाउन के चलते अपने परिवार से दूरी बनाए हुए हैं। जिस पर कार्यालय में पहले से ही केक मंगवाया और साथ मिलकर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करते हुए डीएसपी के कार्यालय में केक काटा गया और महिला एसएचओ पूनम हुड्डा ने सिपाही को स्वयं केक खिलाया।