फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यमुना पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। गांव गढ़ मिरकपुर के पास यमुना पुल पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला यमुना नहर में स्नान करने के बाद पुल के रास्ते मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर सड़क पर गिरी महिला को चालक करीब 200 मीटर तक घसीट ले गया। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दिल्ली के करावल नगर स्थित शिव विहार निवासी पूजा ने बहालगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी मां ओमपति सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड स्थित भगतपुरा में रहती थीं। बुधवार को वह यमुना नहर में स्नान करने के लिए गांव गढ़ मिरकपुर स्थित घाट पर आई थीं। स्नान के बाद वह नहर किनारे बने मंदिर में जाने के लिए यमुना पुल से गुजर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा के अनुसार शाम को ट्रक का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आया। उसने उनकी मां को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ओमपति ट्रक के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पूजा भी घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।





-हादसे में महिला की मौत हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संजय सिंह, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें