सोनीपत के गांव भैंसवान में घरेलू कलह के चलते देर रात युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम का कहना है परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव भैंसवान निवासी साहिल की शादी डेढ़ साल पहले दिल्ली निवासी निशा के साथ हुई थी। निशा ने दो माह पहले ही बेटे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि दंपती में आपस में विवाद चल रहा था। रात करीब पौने एक बजे साहिल ने धारदार हथियार से निशा के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। जिससे निशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गया। मामले की सूचना बरोदा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गांव भैंसवान में महिला की हत्या किए जाने का पता लगा है। जिस पर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि दंपती में झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया। अन्य कारणों के बारे में जांच की जा रही है। -ऋषिकांत, एसीपी गोहाना।