फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला ने दहेज प्रताड़ना व अन्य गंभीर आरोप लगाए

Tue, 14 May 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र की एक महिला ने पति व देवर पर दहेज की मांगने के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने कहा कि उसकी शादी छह वर्ष पहले हुई थी। इसके बाद उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा था। कभी उन्हें कम दहेज लाने के ताने दिए जाते तो कभी उनके साथ मारपीट की जाती। विवाहिता ने अपने देवर व पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि वह अपनी मां के साथ मायके आ गई, लेकिन ससुराल पक्ष माफी मांगकर उन्हें वापस अपने साथ ले गया। उसके बाद फिर से उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपियों ने उन्हें मार-पीटकर सुसराल से निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। खरखौदा थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें