फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जांच पूरी, अब खेल नर्सरियों को शुरू करने की तैयारी

Tue, 14 May 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश भर में संचालित की जाने वाली खेल नर्सरियों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब खेल नर्सरियों को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। जिले में आवेदन करने वाली खेल नर्सरियों की फिजिबिलिटी जांच करने पहुंचे गुरुग्राम जोन के खेल उप निदेशक गिरिराज ने नर्सरियों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही खेल विभाग पंचकूला को सौंपी जाएगी। इसके बाद जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए नर्सरियों में अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन


खेल अधिकारियों की मानें तो खेल उप निदेशक गिरिराज को नर्सरियों की फिजिबिलिटी जांच के दौरान कई ऐसी नर्सरियां मिली हैं, जो तय मानकों पर खरा नहीं उतरीं। कुछ आवेदक घर के आंगन में तो कुछ पशु बाड़े में नर्सरी चलाते हुए अभ्यास करा रहे थे। ऐेसे स्थानों पर चलाई जा रही नर्सरियों में खेल का आधारभूत सामान भी नहीं था। खेल उप निदेशक ने इन सभी नर्सरियों की रिपाेर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट को मुख्यालय भेजकर तय मानकों पर खरा उतरने वाली नर्सरियों को जल्द शुरू किया जाएगा।
जिले से मिले थे 210 आवेदन
जिले भर में 15 मार्च तक नर्सरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें 210 आवेदन आए थे। जांच के पहले चरण में 210 में से 135 नर्सरियां रह गई थीं। इनकी फिजिबिलिटी जांच के बाद खेल उप निदेशक रिपोर्ट खेल मुख्यालय में भेजेंगे। इसके बाद जिले में खेल नर्सरियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को मिलती हैं ये सुविधाएं

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी खेल नर्सरी की योजना के तहत खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास व रहन सहन की सुविधा प्रदान की जाती है। प्रत्येक नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों को उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए भर्ती किया जाता है। प्रदेश सरकार की तरफ से 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये प्रति माह खुराक भत्ता दिया जाता है। गत वर्ष जिले में कुल 86 खेल नर्सरियां थी। इस बार खेल विभाग पंचकूला ने खेल नर्सरियों की संख्या को बढ़ाया हैं। उम्मीद है कि जिले में भी खेल नर्सरियों की संख्या में इजाफा किया जा सकता हैं।

वर्जन

जिले की सभी खेल नर्सरियों की फिजिबिलिटी जांच पूरी हो चुकी है। गुरुग्राम जोन के खेल उपनिदेशक गिरिराज ने 135 खेल नर्सरियों की जांच की है। इसकी रिपोर्ट जल्द मुख्यालय में जमा करा दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही जिले में खेल नर्सरियां शुरू कर दी जाएगी। -देवेंद्र दहिया, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें